सिद्धार्थनगर: 4 घंटे तक मोबाइल टावर पर चला ‘हाईवोल्टेज ड्रामा’, नशे में धुत युवक को सुरक्षित उतारा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के पकड़ी चौराहे पर शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नशे की हालत में एक 35 वर्षीय युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के पकड़ी चौराहे पर शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नशे की हालत में एक 35 वर्षीय युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब चार घंटे तक चले इस ‘हाईवोल्टेज ड्रामे’ के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए युवक की जान बचाई।

 

घटना का विवरण

बैदौली निवासी परशुराम उर्फ चुल्हई, जो नशे का आदी बताया जा रहा है, अचानक टावर के शिखर पर जा बैठा। स्थानीय लोगों की सूचना पर एसडीएम विवेकानंद मिश्र, सीओ मयंक द्विवेदी और थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह भारी पुलिस बल और फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचे।

रेस्क्यू ऑपरेशन

नीचे भीड़ जमा थी और ऊपर युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं था। एसडीएम ने माइक के जरिए युवक को समझाने का मोर्चा संभाला, वहीं स्थिति बिगड़ती देख थाना प्रभारी और फायर ब्रिगेड के जवान खुद टावर पर चढ़े। घंटों की कड़ी मशक्कत और धैर्यपूर्ण बातचीत के बाद देर शाम युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। प्रशासन की इस त्वरित और संवेदनात्मक कार्रवाई की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।

 

Voice Of News24