बुलंदशहर:अम्बकेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी; DM और SSP ने परखा सुरक्षा तंत्र, खुद भी किया जलाभिषेक

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर अम्बकेश्वर महादेव मंदिर पर कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक को लेकर की गई तैयारियों का जिलाधिकारी श्रुति एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने निरीक्षण कर जायजा लिया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर अम्बकेश्वर महादेव मंदिर पर कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक को लेकर की गई तैयारियों का जिलाधिकारी श्रुति एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की।

कांवड़ियों को सुव्यवस्थित जलाभिषेक कराने के लिए आने-जाने हेतु पृथक मार्ग निर्धारित किए गए हैं, जिसके लिए बैरिकेटिंग कराई गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से मंदिर परिसर एवं आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि जलाभिषेक की प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित की जाए, ताकि सभी श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के दर्शन एवं जलाभिषेक कर सकें।

जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने यह भी निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पेयजल, साफ-सफाई एवं मोबाइल शौचालय जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी कांवड़िया या श्रद्धालु को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने स्वयं जलाभिषेक कर भगवान शिव से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अनूपशहर प्रियंका गोयल एवं क्षेत्राधिकारी विकास प्रताप चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.