बुलंदशहर: छतारी पुलिस का बड़ा धमाका, चोरी की कई वारदातों का पर्दाफाश; 5 शातिर गिरफ्तार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में अपराध नियंत्रण और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना छतारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में अपराध नियंत्रण और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना छतारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक सटीक सूचना के आधार पर अंतर-थाना क्षेत्रों में सक्रिय 05 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों के आभूषण और नकदी बरामद की है।

दिनांक 12 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने ग्राम नारायणपुर मार्ग पर घेराबंदी कर इन अभियुक्तों को दबोचा। तलाशी के दौरान इनके पास से सामान बरामद हुआ

नकदी: 51,500 रुपये नगद।

कीमती धातु: लगभग 1.65 लाख रुपये मूल्य की पिघली हुई पीली धातु (सोना) और सफेद धातु (चांदी) के टुकड़े।

वाहन: घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की एक टीवीएस स्टार सिटी मोटरसाइकिल।

खुलासे में सामने आईं ये वारदातें

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की कई घटनाओं को स्वीकार किया है। अभियुक्तों द्वारा 28/29 जनवरी 2026 की रात थाना छतारी क्षेत्र के ग्राम चौडेरा में एक मकान में चोरी की गई थी, जिसके संबंध में मुअसं-31/26 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत है। इसके अतिरिक्त अभियुक्तों ने 10 जनवरी 2026 को थाना डिबाई क्षेत्र के ग्राम नंगला छत्तु स्थित आर.के.एम. पब्लिक स्कूल तथा 23 जनवरी 2026 को ग्राम अकरवास के प्राथमिक विद्यालय में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है, जिस पर थाना डिबाई में मुअसं-89/26 धारा 305 बीएनएस दर्ज है। वहीं 30 जनवरी 2026 को थाना पहासू क्षेत्र की अनाज मंडी में स्थित एक मकान में चोरी की घटना कारित की गई थी, जिसके संबंध में मुअसं-19/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है।

थाना छतारी पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से डिबाई, पहासू और छतारी जैसे क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगेगी और आमजन में सुरक्षा का भाव मजबूत होगा।

 

Voice Of News 24

 

 

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.