बुलंदशहर: एनडीआरएफ ने छात्राओं को सिखाए जीवन रक्षा के गुर, आपदा प्रबंधन का दिया टिप्स

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में शासन के निर्देशों के अनुपालन में शुक्रवार को डिबाई क्षेत्र के पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पला कसेर में एनडीआरएफ की 8वीं बटालियन द्वारा आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में शासन के निर्देशों के अनुपालन में शुक्रवार को डिबाई क्षेत्र के पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पला कसेर में एनडीआरएफ की 8वीं बटालियन द्वारा आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को भूकंप, बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के समय खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखने के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए।

टीम इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर उज्ज्वल कांत पांडेय के नेतृत्व में एनडीआरएफ की महिला विंग ने छात्राओं को आपदा की स्थिति में धैर्य बनाए रखने और त्वरित कार्रवाई करने के टिप्स दिए। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को प्राथमिक उपचार देने का तरीका भी समझाया गया, ताकि अस्पताल पहुँचने से पहले किसी घायल की जान बचाई जा सके।

केवल थ्योरी ही नहीं, बल्कि आठ सदस्यीय दल ने छात्राओं से आपदा बचाव का Mock Drill भी करवाकर देखा। इस अवसर पर एनडीआरएफ टीम द्वारा कॉलेज को एक आपदा बचाव किट भी भेंट की गई। कार्यक्रम में लक्ष्मीकांत, दिनेश चंद, प्रमोद कुमार, वीर प्रताप सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

प्रशिक्षण में दीप्ती, काजल, कैफे और केसर जैसी छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और एनडीआरएफ के जवानों से आपदा प्रबंधन की बारीकियों को समझा। विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे छात्राओं के आत्मविश्वास के लिए मील का पत्थर बताया।

 

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.