लखनऊ:रफ़्तार का कहर, छात्र ने कार से 6 लोगों को रौंदा, 6 साल के मासूम की मौत

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। पार्टी करके अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कार से लौट रहे एक छात्र ने सड़क किनारे खड़े 6 लोगों को बुरी तरह रौंद दिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। पार्टी करके अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कार से लौट रहे एक छात्र ने सड़क किनारे खड़े 6 लोगों को बुरी तरह रौंद दिया। इस भीषण टक्कर में 6 वर्षीय मासूम दीक्षांत पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

हादसे का आरोपी 21 वर्षीय गौरव सिंह, जो अवध कॉलेजिएट स्कूल का छात्र बताया जा रहा है, अपनी महिला मित्र के साथ कार में सवार था। चश्मदीदों के मुताबिक कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़े निर्दोष लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की CCTV फुटेज सामने आई है। इसमें उसकी तेज रफ्तार दिख रही है।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि क्या दुर्घटना के समय आरोपी नशे की हालत में था। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।

 

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.