अलीगढ़: “सास से प्यार करना जीवन की सबसे बड़ी गलती”, अब पछता रहा है दामाद

अलीगढ़

अलीगढ़ जनपद के रिश्तों की मर्यादा तार-तार करने वाला एक अजीबोगरीब मामला अलीगढ़ में चर्चा का विषय बना हुआ है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अलीगढ़ जनपद के रिश्तों की मर्यादा तार-तार करने वाला एक अजीबोगरीब मामला अलीगढ़ में चर्चा का विषय बना हुआ है। अपनी सास के साथ प्रेम प्रसंग के बाद घर बसाने वाला दामाद अब खून के आँसू रो रहा है। उसका कहना है कि सास के प्यार में पड़ना उसके जीवन की सबसे बड़ी भूल थी।

9 महीने में टूटा ‘अनोखा’ रिश्ता

दामाद का आरोप है कि जिस सास के लिए उसने समाज और लोक-लाज की परवाह नहीं की, उसने मात्र 9 महीने के भीतर ही उसे धोखा दे दिया। पीड़ित युवक के अनुसार, उसकी सास (जो अब उसकी पत्नी थी) का अपने ही जीजा के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। वह छिप-छिपकर अपने जीजा से बातें करने लगी और अंततः उसके साथ फरार हो गई।

“बेटी से शादी करता तो अच्छा होता”

पछतावे में डूबे युवक ने अब सार्वजनिक रूप से अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा, “काश… मैंने अपनी सास के बजाय उसकी बेटी (अपनी असली मंगेतर/पत्नी) से शादी की होती, तो आज यह दिन न देखना पड़ता।”

रिश्तों के इस उलझे हुए ताने-बाने और धोखे की यह कहानी पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। फिलहाल, युवक खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है और अपनी इस ‘हिमाकत’ पर शर्मिंदा है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.