बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के गुलावठी थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर में शुक्रवार सुबह एक 30 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के गुलावठी थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर में शुक्रवार सुबह एक 30 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान गीता पत्नी मूलचंद के रूप में हुई है। मूलचंद पेशे से नमकीन कारोबारी है और यह परिवार पिछले कुछ समय से गुलावठी में किराए के मकान में रह रहा था।
घटना का विवरण
परिजनों के अनुसार, गुरुवार रात जब महिला का गोद लिया बेटा घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक हलचल नहीं हुई, तो कमरे के भीतर गीता का शव फंदे से लटका पाया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और कस्बा इंचार्ज संजेश कुमार मौके पर पहुंचे।
पुलिस की कार्रवाई
कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद (गृहक्लेश) से जुड़ा लग रहा है। दंपती की शादी को 10 साल हो चुके थे, लेकिन हाल के दिनों में पति-पत्नी के बीच तनाव की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
बलिया: शिवपुर नई बस्ती में विधिक जागरूकता शिविर संपन्न, 22 फरवरी को लगेगा ‘मेगा कैंप’https://t.co/HFBvZaUY55
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2026





















