दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में विदाई समारोह संपन्न, गुरुजनों ने दिया सफलता का मंत्र

महराजगंज

महराजगंज जनपद के दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में कक्षा 12 के छात्रों हेतु विदाई एवं आशीर्वचन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में कक्षा 12 के छात्रों हेतु विदाई एवं आशीर्वचन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, भारत माता और महंत दिग्विजयनाथ जी के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलन से हुआ। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की सुमधुर प्रस्तुति दी।

प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन ही जीवन का सबसे बड़ा अस्त्र है। उन्होंने छात्रों को माता-पिता और गुरुजनों के संस्कारों को अपनाने की सलाह दी, जो भविष्य में लक्ष्य प्राप्ति की आधारशिला बनेंगे। इस अवसर पर छात्रों ने विद्यालय के अनुशासन और शिक्षकों द्वारा दी गई गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अनुभवों को साझा किया। विदाई की घड़ी में छात्र भावुक दिखे, वहीं भविष्य की नई संभावनाओं को लेकर उनमें उत्साह भी था।

कार्यक्रम में अरविंद कुमार, डॉ. पंकज गुप्त और अन्य शिक्षकों ने भी छात्रों को आशीर्वचन दिए। डॉ. राकेश कुमार तिवारी के संचालन में आयोजित इस समारोह में विद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

Voice Of News24