महराजगंज
महराजगंज जनपद के प्रसिद्ध पंचमुखी शिव ईटहिया मंदिर में महाशिवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर सोमवार को एसडीएम सिद्धार्थ कुमार गुप्ता ने प्रशासन और मंदिर समिति के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के प्रसिद्ध पंचमुखी शिव ईटहिया मंदिर में महाशिवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर सोमवार को एसडीएम सिद्धार्थ कुमार गुप्ता ने प्रशासन और मंदिर समिति के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सुरक्षा और निगरानी पर जोर
मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। अब पूरे परिसर की 47 कैमरों से निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही, एसडीएम ने ठूठीबारी कोतवाल को महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग कराने और भारी वाहनों को मंदिर की ओर आने वाले रास्तों पर रोकने के लिए पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया।
मेले में पॉलिथीन पर रहेगा प्रतिबंध
एसडीएम ने मेले को पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए पॉलिथीन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और नगर पंचायत के कर्मचारियों को समय पर अपनी ड्यूटी संभालने और श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल, शौचालय व बिजली की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में तहसीलदार अमित कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी शमा सिंह, कोतवाल नवनीत नागर और मंदिर के पुजारी ध्यान गिरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बुलंदशहर: संदिग्ध परिस्थितियों में फैक्ट्री कर्मचारी की मौत, मखैना गांव में पसरा सन्नाटाhttps://t.co/DAQnmbL4Gy
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 9, 2026




















