सिद्धार्थनगर ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत उसका बाजार रेलवे स्टेशन पर महिलाओं को किया गया जागरूक

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन हेतु ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन हेतु ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज, 9 फरवरी 2026 को थाना उसका बाजार पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

प्रभारी निरीक्षक हरे कृष्ण उपाध्याय के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को केंद्र व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस टीम ने स्टेशन परिसर में महिलाओं की सुरक्षा हेतु जागरूकता स्टीकर भी चस्पा किए।

इस दौरान महिलाओं को विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1930 (साइबर अपराध) और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) के बारे में जागरूक किया गया। टीम में उपनिरीक्षक संत यादव, जयप्रकाश पांडे, कांस्टेबल विशाल राय और महिला कांस्टेबल कालिंदी यादव शामिल रहीं।

 

Voice Of News24