महराजगंज: CTET परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थियों की बोलेरो पलटी, दो गंभीर रूप से घायल

महराजगंज

महाराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैना खंडी चौराहे पर रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैना खंडी चौराहे पर रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गोरखपुर के पिपराइच से CTET की परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थियों से भरी एक तेज रफ्तार बोलेरो सामने से आ रही स्विफ्ट कार से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे के वक्त बोलेरो में चालक समेत कुल आठ लोग सवार थे, जो वाहन पलटने के कारण अंदर ही फंस गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। इस दुर्घटना में अफसाना खातून और अस्मिता सेन को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बोलेरो परतावल मार्ग से निचलौल की ओर अत्यधिक गति में जा रही थी, तभी यह भिड़ंत हुई। सूचना मिलते ही घुघली थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने बोलेरो चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

 

 

Voice Of News24