शोहरतगढ़ तहसील समाधान दिवस: जिलाधिकारी ने सुनीं 56 शिकायतें, राजस्व विभाग के मामलों की रही भरमार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता में शनिवार को शोहरतगढ़ तहसील परिसर में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता में शनिवार को शोहरतगढ़ तहसील परिसर में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 56 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें सर्वाधिक 44 मामले अकेले राजस्व विभाग से रहे।

राजस्व के 6 मामलों का मौके पर निस्तारण

सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्र ने राजस्व व प्रशासनिक मुद्दों को सुना, जबकि क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी ने पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों का संज्ञान लिया। प्राप्त 56 प्रार्थना पत्रों में से राजस्व विभाग के 6 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को तीन दिन के भीतर शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लापरवाही पर मिलेगी कड़ी सजा

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों की जांच शिकायतकर्ता और विपक्षी, दोनों पक्षों की उपस्थिति में की जानी चाहिए। उन्होंने आईजीआरएस और समाधान दिवस के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए चेतावनी दी कि यदि किसी विभाग में कार्य लंबित पाया गया, तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कानूनगो और लेखपालों को भूमि विवाद रजिस्टर अनिवार्य रूप से अपडेट रखने के भी निर्देश दिए।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.