परतावल पुलिस–व्यापारी बैठक: अतिक्रमण हटाने सीसीटीवी लगाने और जाम मुक्त बाजार पर बनी सहमति

महराजगंज

महराजगंज जनपद के परतावल पुलिस चौकी पर शुक्रवार शाम 5 बजे श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह एवं चौकी प्रभारी परतावल अमित सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

महराजगंज जनपद के परतावल पुलिस चौकी पर शुक्रवार शाम 5 बजे श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह एवं चौकी प्रभारी परतावल अमित सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना, व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा बाजार में बढ़ते अतिक्रमण और जाम की समस्या का समाधान खोजना रहा।

बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने व्यापारियों से अपनी दुकानों व प्रतिष्ठानों के बाहर सड़क की ओर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी संभव होगी और किसी भी घटना के खुलासे में पुलिस को मदद मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है।
थानाध्यक्ष ने सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने के सख्त निर्देश दिए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि परतावल चौराहे से सड़क के चारों ओर लगभग 100 मीटर की दूरी पर ही टेम्पो व अन्य सवारी वाहन खड़े किए जाएंगे, जिससे जाम की समस्या पर अंकुश लगाया जा सके।

पुलिस प्रशासन और टेम्पो चालकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाने का प्रस्ताव भी रखा गया। इस ग्रुप के माध्यम से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दी जा सकेगी।
थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने व्यापारियों से यह भी आग्रह किया कि बाजार क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति या महिला दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में व्यापारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बैठक में उपस्थित सभी व्यापारियों ने अतिक्रमण न करने तथा स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बाजार बनाए रखने की सामूहिक प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर वाहिद, कमाल खान, हाजी मुर्तुजा उर्फ रिंकू, सिराजुल सिद्दीकी (प्रधान कोटवा), जमीरुल्लाह, पुनीत वर्मा, विनय (सभासद), असलम खान, रघुनाथ गुप्ता, अवधेश सिंह, मुकेश श्रीवास्तव, रिंकू सिंह (सभासद), मोनू खान, बिट्टू, सरवन वर्मा, सुनील वर्मा, दया शंकर वर्मा, दशरथ वर्मा, विनोद गुप्ता सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे। सभी ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.