सिद्धार्थनगर: कलेक्ट्रेट में डीएम का औचक निरीक्षण, नदारद मिले कर्मियों का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण के दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में सरकारी दफ्तरों में कार्यसंस्कृति सुधारने और समयबद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर ने आज कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद में सरकारी दफ्तरों में कार्यसंस्कृति सुधारने और समयबद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर ने आज कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अपनी सीटों से गायब मिले, जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का जायजा लेने पहुँचे। निरीक्षण के दौरान जब उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका की जांच की और कार्यस्थल का मिलान किया, तो कई कार्मिक बिना किसी पूर्व सूचना के अपने पटल से अनुपस्थित पाए गए।

एक दिन का वेतन रोकने का आदेश ड्यूटी से गायब मिले सभी कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से एक दिन का वेतन अवरुद्ध करने का आदेश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित कर्मचारियों को भी कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यालय समय में सभी का अपनी सीट पर होना अनिवार्य है ताकि जनता को अपने कार्यों के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने चेताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.