बस्ती
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए एक बुलेट सवार युवक ने बीच सड़क पर जमकर तांडव किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए एक बुलेट सवार युवक ने बीच सड़क पर जमकर तांडव किया। महज ‘साइड’ न मिलने से नाराज युवक ने यात्रियों से भरी एक बस पर सरेआम फायरिंग कर दी। इस जानलेवा हमले में यात्री बाल-बाल बच गए। पूरी घटना का वीडियो बस में सवार एक यात्री ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसारबत्ती चले की लालगंज थाना क्षेत्र के देईसांड निवासी परशुराम उपाध्याय की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। परिजन और ग्रामीण एक निजी बस से शव लेकर दाह संस्कार के लिए अयोध्या जा रहे थे। बुधवार दोपहर जैसे ही बस छावनी और विक्रमजोत के बीच निर्माणाधीन रिंग रोड के पास पहुँची, पीछे से आ रहे बुलेट सवार दो युवकों ने बस को ओवरटेक करने की कोशिश की।
सड़क पर ट्रैफिक और निर्माण कार्य के कारण बस चालक तुरंत पास नहीं दे सका। इसी बात से आगबबूला होकर बुलेट सवार युवकों ने बस के गेट के पास अपनी गाड़ी लगा दी और बस रुकवाने का प्रयास किया। जब चालक ने बस नहीं रोकी, तो युवकों ने भद्दी-भद्दी गालियां देनी शुरू कर दीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी बीच बुलेट पर पीछे बैठे युवक ने अचानक 12 बोर का कट्टा निकाला और सीधे बस के गेट को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी।
बस चालक के अनुसार, हमलावर युवक यहीं नहीं रुके उन्होंने भागते हुए भी दोबारा फायरिंग की। बस में बड़ी संख्या में लोग सवार थे। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी। घटना के बाद बस में चीख-पुकार मच गई और यात्री बुरी तरह सहम गए।
वायरल वीडियो और चालक के बयान के आधार पर बस्ती पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। वीडियो में बुलेट का नंबर और हमलावर का चेहरा स्पष्ट होने की बात कही जा रही है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश में 24 #IPS अफ़सरो का तबादला !!
UP में 11 जिलों के #कप्तान बदले गये !! pic.twitter.com/fuqdwsd0oY— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 5, 2026




















