बुलन्दशहर: महाशिवरात्रि पर रामघाट में सुरक्षा सख्त, मीट-मदिरा की दुकानें बंद रखने की अपील

बुलन्दशहर

बुलन्दशहर जनपद के आगामी महाशिवरात्रि पर्व को हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जनपद के रामघाट थाना प्रांगण में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के आगामी महाशिवरात्रि पर्व को हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जनपद के रामघाट थाना प्रांगण में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी संदीप सिंह ने की, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और ग्राम प्रधानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी संदीप सिंह ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व आपसी सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्राम प्रधानों और गणमान्य नागरिकों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से थाना प्रभारी ने पर्व के दौरान क्षेत्र की मीट और मदिरा की दुकानों को पूर्णतः बंद रखने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस न पहुंचे और किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।

बैठक में गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा, महेश पाठक, हिमांशु शर्मा, योगेश भारद्वाज, विकास अग्रवाल, प्रधान सुभाष यादव, गिरेंद्र सिंह बघेल, गुड्डू खान, चरण सिंह यादव और रॉबिन गर्ग सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि हुड़दंग करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.