बुलन्दशहर
बुलन्दशहर जनपद के नरौरा से बुलन्दशहर और हापुड़ की ओर धड़ल्ले से चल रहे बिना रॉयल्टी और ओवरलोड बालू वाहनों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (जनशक्ति) ने मोर्चा खोल दिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के नरौरा से बुलन्दशहर और हापुड़ की ओर धड़ल्ले से चल रहे बिना रॉयल्टी और ओवरलोड बालू वाहनों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (जनशक्ति) ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया और नायब तहसीलदार संदीप कुमार को उपजिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।
राजस्व की चोरी और जानलेवा हादसे
प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर चौधरी ने आरोप लगाया कि ओवरलोड बालू लदे वाहन सड़कों पर खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इससे न केवल सड़कों की हालत खस्ता हो रही है और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, बल्कि सरकार को भी राजस्व की भारी चपत लग रही है। उन्होंने कहा कि बिना रॉयल्टी के हो रहे इस अवैध संचालन से आम नागरिकों का सड़क पर चलना दूभर हो गया है।
धरना-प्रदर्शन की दी चेतावनी
संगठन ने साफ लहजे में चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने इन अवैध वाहनों पर तत्काल रोक नहीं लगाई, तो बीकेयू जनशक्ति तहसील प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने के लिए बाध्य होगी।
इस दौरान महिला प्रदेश अध्यक्ष रीतू चौधरी समेत संगठन के कई जिला और तहसील स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि परिवहन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें बनाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
सरकार सवर्ण विरोधी का तमगा न ले, यूजीसी कानून पर करें पुनर्विचार: रौशन सिंहhttps://t.co/gWB3uTS1Ij
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 29, 2026



















