सिद्धार्थनगर: डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने ब्रीफिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के 30 जनवरी को प्रस्तावित जनपद दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के 30 जनवरी को प्रस्तावित जनपद दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. अभिषेक महाजन ने पुलिस लाइन में ड्यूटी पर तैनात होने वाले सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण ब्रीफिंग की।

एसएसपी ने वीवीआईपी सुरक्षा मानकों (Z+ श्रेणी) का पालन करते हुए कार्यक्रम स्थलों, हेलीपैड और रूट मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और पार्किंग स्थलों के प्रबंधन पर विशेष जोर दिया, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ब्रीफिंग के दौरान एसएसपी ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्षों सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच पुलिस ने कार्यक्रम स्थलों पर निगरानी बढ़ा दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.