इलाज के दौरान हेड कांस्टेबल की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर बरवा विद्यापति सड़क हादसा: कर्तव्यनिष्ठ सिपाही को नहीं बचा सके डॉक्टर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के बरवा विद्यापति में 19 जनवरी को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल श्यामदेउरवा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल हिमांशु पति त्रिपाठी का बुधवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के बरवा विद्यापति में 19 जनवरी को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल श्यामदेउरवा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल हिमांशु पति त्रिपाठी का बुधवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा थाना सहित पूरे जनपद के पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 जनवरी को हेड कांस्टेबल हिमांशु पति त्रिपाठी किसी सरकारी कार्य से महराजगंज आए हुए थे। कार्य निपटाने के बाद वे ड्यूटी पर वापस श्यामदेउरवा थाने लौट रहे थे। इसी दौरान बरवा विद्यापति के पास सामने से आ रही एक बाइक से उनकी बाइक की आमने–सामने जोरदार टक्कर हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि हेड कांस्टेबल सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल हेड कांस्टेबल को तत्काल जिला अस्पताल महराजगंज पहुंचाया गया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बीते कई दिनों से वे जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे थे, लेकिन बुधवार को इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ले ली। उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक का माहौल छा गया।

श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल हिमांशु पति त्रिपाठी मूल रूप से देवरिया जनपद के निवासी थे और वे 1994 बैच के आरक्षी थे। लगभग एक वर्ष पूर्व उनकी तैनाती श्यामदेउरवा थाने में हुई थी। वे अपने शांत स्वभाव, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और मिलनसार व्यवहार के लिए विभाग में विशेष रूप से जाने जाते थे।

उनकी असामयिक मृत्यु से पुलिस विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें एक नेकदिल, जिम्मेदार और समर्पित सिपाही बताया। पुलिस महकमे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.