अलीगढ़: दो कारों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, कई लोग गंभीर घायल

अलीगढ़

अलीगढ़ जनपद के महानगर के थाना सासनी गेट इलाके में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ मथुरा कट के पास दो तेज रफ्तार कारों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


अलीगढ़ जनपद के महानगर के थाना सासनी गेट इलाके में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ मथुरा कट के पास दो तेज रफ्तार कारों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और कारों में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इस दुर्घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यातायात रहा बाधित
हादसे के कारण मथुरा मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा। सूचना पर पहुंची सासनी गेट पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस घायलों की शिनाख्त और परिजनों से संपर्क करने के प्रयास में जुटी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.