बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। हत्या के प्रयास के आरोपी कृष्णपाल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस कस्टडी में कथित बेरहमी से पिटाई के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।
ग्रामीणों का आरोप है कि खानपुर पुलिस ने कृष्णपाल को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया है। जब ग्रामीण इस मामले की शिकायत देने थाने पहुंचे तो आरोप है कि थानाध्यक्ष ने तहरीर लेने से साफ इनकार कर दिया। पुलिस के इस रवैये से नाराज ग्रामीणों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए थानाध्यक्ष के खिलाफ अपनी शिकायत थाने के बाहर दीवार पर ही चिपका दी।
थाने के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी के चलते काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला संज्ञान में है और तथ्यों की जांच के आधार पर ही आगे का कदम उठाया जाएगा। फिलहाल, पुलिस और जनता के बीच इस टकराव ने क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया है।
बलरामपुर: श्रीदत्तगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 27, 2026





















