सिद्धार्थनगर का मान: दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड पर सम्मानित होंगे आपदा मित्र सुनील यादव, राप्ती नदी में जान बचाकर पेश की थी मिसाल

डुमरियागंज

देश के गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर इस बार सिद्धार्थनगर जनपद के लिए गौरव का क्षण होगा। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

देश के गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर इस बार सिद्धार्थनगर जनपद के लिए गौरव का क्षण होगा। जनपद के डुमरियागंज तहसील अंतर्गत ग्राम बनगाई नानकार निवासी आपदा मित्र सुनील यादव को उनके अदम्य साहस और निस्वार्थ सेवा के लिए नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। देश भर से चयनित 150 आपदा मित्रों की सूची में उत्तर प्रदेश से मात्र दो नाम शामिल हैं, जिनमें सुनील यादव ने अपनी जगह बनाई है।

सुनील यादव को यह सम्मान उनके उस असाधारण कार्य के लिए दिया जा रहा है, जिसने मानवता को गौरवान्वित किया था। डुमरियागंज के गौरा घाट पर राप्ती नदी में जब विनोद मौर्य नामक व्यक्ति डूब रहा था और हजारों की भीड़ मूकदर्शक बनी हुई थी, तब सुनील यादव ने अपनी जान की परवाह किए बिना पुल से उफनती नदी में छलांग लगा दी थी। उन्होंने न केवल विनोद को सुरक्षित बाहर निकाला, बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया कि साहस ही सबसे बड़ा धर्म है।

सिलाई का काम और निस्वार्थ सेवा सुनील यादव का जीवन संघर्ष और सादगी की मिसाल है। वे पेशे से कपड़े सिलाई का कार्य कर अपना जीवन यापन करते हैं। आपदा मित्र के रूप में बिना किसी मानदेय या भत्ते के, वे निस्वार्थ भाव से समाज सेवा में जुटे रहते हैं। वे गांवों और स्कूलों में जाकर लोगों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण भी देते हैं ताकि संकट के समय लोग अपनी और दूसरों की जान बचा सकें।

प्रशासन और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर उनकी इस उपलब्धि पर तत्कालीन डीएम डॉ. राजा गणपति आर, एसडीएम राजेश कुमार और आपदा विशेषज्ञ पुष्पांजलि सिंह सहित जनपद के अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। दिल्ली रवानगी की खबर मिलते ही उनके साथी आपदा मित्रों और क्षेत्र के नागरिकों ने उन्हें बधाई दी। जानकारों का मानना है कि सुनील यादव जैसे कर्मठ स्वयंसेवकों का सम्मान प्रदेश के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगा।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.