बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के साइबर अपराधों और फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने के लिए गुरुवार को रामघाट थाना परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी मधुप कुमार सिंह की अध्यक्षता में सिम विक्रेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के साइबर अपराधों और फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने के लिए गुरुवार को रामघाट थाना परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी मधुप कुमार सिंह की अध्यक्षता में सिम विक्रेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पुलिस ने विक्रेताओं को सुरक्षा मानकों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए।
सीओ मधुप सिंह ने विक्रेताओं को संबोधित करते हुए स्पष्ट कहा कि सिम कार्ड जारी करते समय ग्राहक की वैध आईडी और एक वैकल्पिक मोबाइल नंबर लेना अनिवार्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई विक्रेता फर्जी आईडी पर सिम बेचता पाया गया या किसी के दस्तावेजों का दुरुपयोग किया, तो उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि सिम जारी करने की प्रक्रिया में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
थाना प्रभारी संदीप सिंह ने भी दुकानदारों को आगाह किया कि वे किसी भी प्रलोभन में आकर फर्जी सिम न बेचें, क्योंकि इससे भविष्य में किसी बड़े अपराध को बढ़ावा मिल सकता है। बैठक में राहुल कुमार, कपिल कुमार, प्रभु दयाल और देवेंद्र कुमार सहित क्षेत्र के तमाम मोबाइल सिम विक्रेता मौजूद रहे, जिन्होंने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
सिसवा बाजार में सनसनी: स्वर्ण व्यवसायी पर बाइक सवार बदमाशों ने झोंका फायर, बाल-बाल बची जानhttps://t.co/qqZheQjjn0
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 22, 2026





















