बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिलखना में गुरुवार को अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ अगाध श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिलखना में गुरुवार को अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ अगाध श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर भगवान श्रीराम की एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा।
कार्यक्रम का शुभारंभ शिव मंदिर में विधि-विधान से पूजन के साथ हुआ। इसके बाद ढोल-नगाड़ों और गगनभेदी जयकारों के साथ शोभायात्रा शुरू हुई। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्राधिकारी मधुप सिंह के नेतृत्व में नरौरा थाना प्रभारी गंगा प्रसाद राजपूत और भारी पुलिस बल मुस्तैद रहा। शोभायात्रा गुरुद्वारा मार्ग और होली मार्ग से होते हुए पुनः शिव मंदिर पर संपन्न हुई। मार्ग में ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर आरती उतारी और हलवा व अन्य प्रसाद का वितरण किया।
इस भक्तिमय आयोजन में अवधेश चौधरी, रामवीर चौधरी, तेजवीर चौधरी और सतेंद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे गांव का वातावरण ‘जय श्रीराम’ के नारों से सराबोर नजर आया।
सिसवा बाजार में सनसनी: स्वर्ण व्यवसायी पर बाइक सवार बदमाशों ने झोंका फायर, बाल-बाल बची जानhttps://t.co/qqZheQjjn0
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 22, 2026





















