महराजगंज: गूंजा वन्दे मातरम्, SSB ने युवाओं में जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख

महराजगंज

महराजगंज जनपद में तैनात 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा बुधवार, 21 जनवरी 2026 को बाबा कमला प्रसाद स्मारक इंटर कॉलेज, बरगदवा में “वन्दे मातरम्” सामूहिक गायन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में तैनात 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा बुधवार, 21 जनवरी 2026 को बाबा कमला प्रसाद स्मारक इंटर कॉलेज, बरगदवा में “वन्दे मातरम्” सामूहिक गायन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवशाली आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना था।

 

कार्यक्रम में विद्यालय के 195 छात्र-छात्राओं (105 छात्र, 90 छात्राएं) और 16 शिक्षकों ने पूरी ऊर्जा के साथ सहभागिता की। इस दौरान समवाय बरगदवा के सहायक कमांडेंट श्री मयंक गुप्ता ने विद्यार्थियों को “वन्दे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह गीत स्वतंत्रता संग्राम का वह मंत्र था जिसने पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोया था।

SSB के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को अनुशासन और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी में संस्कार और कर्तव्यबोध विकसित होता है। विद्यालय प्रशासन और स्थानीय लोगों ने SSB की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। देशभक्ति के गीतों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा, जिससे वहाँ मौजूद हर व्यक्ति राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा नजर आया।

 

 

Voice Of News 24