गैसड़ी
बलरामपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा अपराधियों और अवैध कारोबारियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली गैसड़ी पुलिस को सफलता मिली है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा अपराधियों और अवैध कारोबारियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली गैसड़ी पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कुड़वा भाभर नाले से अवैध रूप से बालू और मिट्टी की चोरी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, पकड़े गए अभियुक्त की पहचान छेदीलाल पुत्र रामदत्त, निवासी कुड़वा के रूप में हुई है। आरोपी नाले से अवैध खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से बालू की चोरी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मु०अ०सं० 05/2026 के तहत बीएनएस (BNS) की सुसंगत धाराओं और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम में मामला दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष दुर्विजय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक व्यासजी सिंह, कांस्टेबल राहुल पटेल और राजकुमार सिंह की टीम ने यह गिरफ्तारी सुनिश्चित की। क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि अवैध खनन और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
बुलंदशहर: मेरठ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, भाजपा MLC के भतीजे समेत तीन की मौतhttps://t.co/KwPKX42O9D
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 21, 2026





















