बलरामपुर
बलरामपुर जनपद के महाकुंभ मेला प्रयागराज-2025 में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की घोषणा के क्रम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

बलरामपुर जनपद के महाकुंभ मेला प्रयागराज-2025 में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की घोषणा के क्रम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बुधवार को क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री ने जनपद बलरामपुर के 09 पुलिस कर्मियों को ‘महाकुंभ सेवा मेडल’ और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
ज्ञात हो कि प्रयागराज महाकुंभ के सफल और सुरक्षित आयोजन के बाद मुख्यमंत्री द्वारा ड्यूटी करने वाले कर्मियों को सम्मानित करने की घोषणा की गई थी। इसी कड़ी में आज क्षेत्राधिकारी नगर ने इन पुलिसकर्मियों की कर्तव्यपरायणता और सेवा भाव की सराहना करते हुए उन्हें मेडल पहनाया।
सम्मान पाने वाले पुलिसकर्मियों ने खुशी जाहिर करते हुए इसे गर्व का क्षण बताया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी ने कहा कि महाकुंभ जैसे विशाल आयोजन में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण कार्य था, जिसे इन जवानों ने बखूबी निभाया।
बुलंदशहर: मेरठ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, भाजपा MLC के भतीजे समेत तीन की मौतhttps://t.co/KwPKX42O9D
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 21, 2026





















