मिशन शक्ति 5.0: गोल्हौरा पुलिस ने मदरसा छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुर, हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया जागरूक

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के तहत बुधवार को थाना गोल्हौरा पुलिस ने महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान चलाया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के तहत बुधवार को थाना गोल्हौरा पुलिस ने महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान चलाया। थाना प्रभारी रामदेव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मदरसा जामिया इकरा कादरिया निसवा कॉलेज पहुँचकर छात्राओं को सशक्त बनाया।

अभियान के दौरान उपनिरीक्षक दीनदयाल सिंह और महिला आरक्षी तृप्ति चौबे ने छात्राओं को ‘गुड टच-बैड टच’, एंटी-रोमियो अभियान और महिला साइबर सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी दी। पुलिस ने छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में तत्काल सहायता प्राप्त करने हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों— 1090 (वुमेन पावर लाइन), 112 (पुलिस), 1930 (साइबर हेल्पलाइन) और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया।

इसके साथ ही पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थलों पर एंटी-रोमियो चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास जगाना और उन्हें सरकारी सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना है।

 

 

Voice Of News 24