बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के ब्लॉक दानपुर की न्याय पंचायत जरौली के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोटला में सरकारी धन के दुरुपयोग का बड़ा मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के ब्लॉक दानपुर की न्याय पंचायत जरौली के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोटला में सरकारी धन के दुरुपयोग का बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ लाखों की लागत से ग्रामीणों के लिए बनाया गया सार्वजनिक शौचालय रखरखाव के अभाव में खंडहर में तब्दील हो चुका है। शौचालय पर अधिकांश समय ताला लटके रहने से महिलाओं, बुजुर्गों और राहगीरों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते लोग खुले में शौच के लिए मजबूर हैं। जब इस बदहाली पर ग्राम प्रधान भूरा सिंह से सवाल किया गया, तो उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए सचिव पर जिम्मेदारी डाल दी। वहीं, सचिव समनवीर सिंह ने भी समाधान के बजाय गेंद प्रधान के पाले में फेंक दी। दोनों जिम्मेदारों की इस ‘नूराकुश्ती’ से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
पूर्व प्रधान पन्नालाल, महेश राघव और जितेंद्र सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और शौचालय का नियमित संचालन सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो वे उच्चाधिकारियों के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे।
बरेली: मीरगंज पुलिस ने दो चरस तस्करों को दबोचा, बाइक और नशीला पदार्थ बरामदhttps://t.co/0yJ10iKDem
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 21, 2026























