बुलंदशहर: मेरठ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, भाजपा MLC के भतीजे समेत तीन की मौत

बुलंदशहर:

बुलंदशहरजनपद के बुलंदशहर-मेरठ हाईवे पर सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहरजनपद के बुलंदशहर-मेरठ हाईवे पर सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों में मेरठ के भाजपा एमएलसी अश्वनी त्यागी के भतीजे अंकित त्यागी (37) भी शामिल हैं। हादसा गुलावठी थाना क्षेत्र के चिड़ावक कट के पास रात करीब 11 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार, अंकित त्यागी अपने दोस्त डॉ. आशुतोष पुनिया (35) और सुरक्षाकर्मी महेश कुमार (55) के साथ बुलंदशहर में जमीन देखकर वापस मेरठ लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, क्रेटा कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और करीब 5 पलटी खाते हुए दूसरी लेन में जा पहुंची। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और एयरबैग खुलने के बावजूद किसी की जान नहीं बच सकी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शवों को कार से बाहर निकाला। अंकित त्यागी द्रोण अस्पताल के संचालक और अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा ‘ओवर स्पीड’ के कारण हुआ है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक फरार है। इस घटना से मेरठ और बुलंदशहर के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। बुलंदशहर-मेरठ हाईवे पर सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों में मेरठ के भाजपा एमएलसी अश्वनी त्यागी के भतीजे अंकित त्यागी (37) भी शामिल हैं। हादसा गुलावठी थाना क्षेत्र के चिड़ावक कट के पास रात करीब 11 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार, अंकित त्यागी अपने दोस्त डॉ. आशुतोष पुनिया (35) और सुरक्षाकर्मी महेश कुमार (55) के साथ बुलंदशहर में जमीन देखकर वापस मेरठ लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, क्रेटा कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और करीब 5 पलटी खाते हुए दूसरी लेन में जा पहुंची। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और एयरबैग खुलने के बावजूद किसी की जान नहीं बच सकी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शवों को कार से बाहर निकाला। अंकित त्यागी द्रोण अस्पताल के संचालक और अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा ‘ओवर स्पीड’ के कारण हुआ है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक फरार है। इस घटना से मेरठ और बुलंदशहर के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।

 

 

Voice Of News 24