सीतापुर: सदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता, विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार

सीतापुर

सीतापुर जनपद मे अपराध नियंत्रण और चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सदरपुर पुलिस ने एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सीतापुर जनपद मे अपराध नियंत्रण और चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सदरपुर पुलिस ने एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 6 बंडल विद्युत तार बरामद किए हैं।

बरामद किए गए तारों की अनुमानित कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की तलाशी ले रही थी, तभी एक वाहन को रोककर जांच की गई, जिसमें चोरी का माल बरामद हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने तार चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

सदरपुर पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य नेटवर्क और चोरी के माल को खरीदने वालों का पता लगाने में जुटी है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.