बुलंदशहर: धर्मपुर सरकारी मेडिकल सेंटर बदहाली का शिकार, गंदगी और अव्यवस्था के बीच इलाज को मजबूर मरीज

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के धर्मपुर स्थित सरकारी स्वास्थ्य केंद्र (मेडिकल सेंटर) इन दिनों भारी अव्यवस्था और गंदगी के चलते अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के धर्मपुर स्थित सरकारी स्वास्थ्य केंद्र (मेडिकल सेंटर) इन दिनों भारी अव्यवस्था और गंदगी के चलते अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। इस केंद्र पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में दूर-दराज से मरीज दवा लेने पहुंचते हैं, लेकिन अस्पताल परिसर की स्थिति देखकर राहत के बजाय बीमार होने का डर बना रहता है।

परिसर में चारों ओर ऊंचे-ऊंचे झाड़-झंखाड़ और गंदगी का अंबार लगा है। अस्पताल के कई कमरे बंद पड़े हैं, जिनके दरवाजे तक टूटे हुए हैं। सफाई के मुद्दे पर केंद्र के चिकित्सक का कहना है कि पिछले चार वर्षों से सफाई बजट (फंड) नहीं आया है, जिससे रखरखाव में भारी दिक्कत हो रही है। पूर्व में एक बार मनरेगा मजदूरों के सहयोग से सफाई कराई गई थी, लेकिन उसके बाद से स्थिति जस की तस है।

सरकारी दावों के विपरीत, इस अस्पताल में न तो स्वच्छता है और न ही बुनियादी सुविधाएं। मरीजों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि एक सरकारी मेडिकल सेंटर में इस कदर लापरवाही प्रशासन की संवेदनहीनता को दर्शाती है। क्षेत्रवासियों ने शासन से मांग की है कि जल्द ही बजट आवंटित कर अस्पताल की सफाई और गेटों की मरम्मत कराई जाए ताकि मरीजों को बेहतर वातावरण मिल सके।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.