IND vs NZ: टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान; श्रेयस अय्यर की धमाकेदार वापसी, चोटिल तिलक और सुंदर बाहर

स्पोर्ट्स डेस्क

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम में बड़े फेरबदल किए हैं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड  ने टीम में बड़े फेरबदल किए हैं। चयनकर्ताओं ने अनुभव और युवा जोश के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है, जिसमें सबसे बड़ा नाम श्रेयस अय्यर का है।

श्रेयस अय्यर की ‘घर वापसी’

लंबे समय तक टी20 फॉर्मेट से बाहर रहने के बाद श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई है।अय्यर को शुरुआती तीन टी20 मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है।

आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में उनके लगातार शानदार प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को मजबूर किया कि उन्हें मिडिल ऑर्डर में स्थिरता लाने के लिए वापस बुलाया जाए। वे चोटिल तिलक वर्मा की जगह लेंगे।तिलक वर्मा और वॉशिंगटन सुंदर को लगा झटका टीम इंडिया के दो उभरते सितारे चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान हैदराबाद के लिए खेलते समय तिलक चोटिल हो गए थे। उनकी सर्जरी हुई है और फिलहाल वह रिकवरी मोड में हैं। उम्मीद है कि वे सीरीज के आखिरी दो मैचों तक फिट हो पाएंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के दौरान सुंदर को ‘साइड स्ट्रेन’ की समस्या हुई। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उन्हें आराम की सलाह दी गई है और उन्हें बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करने को कहा गया है।

रवि बिश्नोई की फिरकी का चलेगा जादू

वॉशिंगटन सुंदर के बाहर होने के बाद बीसीसीआई ने लेग स्पिनर रवि बिश्नोई पर भरोसा जताया है। बिश्नोई अपनी ‘गुगली’ और सटीक लाइन-लेंथ के लिए जाने जाते हैं। टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से बिश्नोई के लिए यह सीरीज खुद को साबित करने का बड़ा मौका है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), श्रेयस अय्यर (पहले 3 मैच), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (WK), रवि बिश्नोई।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ये सभी बदलाव खिलाड़ियों की फिटनेस को ध्यान में रखकर किए गए हैं। टी20 वर्ल्ड कप के मद्देनजर श्रेयस अय्यर जैसे अनुभवी खिलाड़ी को मौका देना यह दर्शाता है कि टीम मैनेजमेंट अनुभव को नजरअंदाज नहीं करना चाहता।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.