बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के डिबाई मकर संक्रांति के पावन अवसर पर रामघाट स्थित गंगा धाम आश्रम में सेवा और करुणा की अनूठी मिसाल देखने को मिली। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई मकर संक्रांति के पावन अवसर पर रामघाट स्थित गंगा धाम आश्रम में सेवा और करुणा की अनूठी मिसाल देखने को मिली। महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. सुरेंद्रानंद गिरी महाराज ने अभावग्रस्त परिवारों की मदद के लिए राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।
स्वयं अपने हाथों से किया वितरण महाराज जी ने अपने निज आश्रम से ग्याहरा समाज के मोहल्ले के 31 अत्यंत जरूरतमंद परिवारों को प्रति परिवार 10 किलो आटा, चीनी, मसाले और गजक के साथ-साथ दो-दो कंबल वितरित किए। कड़ाके की ठंड में राहत सामग्री पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।
शिक्षा और नशामुक्ति का दिया संदेश सामग्री वितरण के दौरान महामंडलेश्वर ने सभी का हाल-चाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं और पुरुषों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने परिवार को नशे और शराब की बुराई से दूर रखें। उन्होंने बच्चों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा, “बच्चों को पढ़ाओ जरूर, यही हमारा आशीर्वाद है।” उन्होंने यह भी घोषणा की कि जो जरूरतमंद परिवार छूट गए हैं, उन्हें भी जल्द ही कंबल वितरित किए जाएंगे।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 15 जनवरी का दिन क्यों है खासhttps://t.co/MxO8wtSGc2
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 15, 2026























