बुलंदशहर: अहमदगढ़ में जल निकासी ठप, सड़क पर फैला गंदा पानी,ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार

शिकारपुर

बुलंदशहर जनपद के विकास खंड पहासू के अंतर्गत आने वाले ग्राम अहमदगढ़ में जल निकासी की बदहाल व्यवस्था ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के विकास खंड पहासू के अंतर्गत आने वाले ग्राम अहमदगढ़ में जल निकासी की बदहाल व्यवस्था ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। गांव की नालियां चोक होने और पानी की सही निकासी न होने के कारण मुख्य मार्ग तालाब में तब्दील हो गए हैं, जिससे स्थिति नारकीय बनी हुई है।

मुख्य मार्गों पर जलभराव से आवागमन बाधित

गांव के टावर वाला मोहल्ला और कोठी वाली मुख्य सड़क पर पानी इस कदर भरा है कि लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि नालियां तो बनी हैं, लेकिन उनकी सफाई और आगे पानी निकलने का कोई रास्ता नहीं है। पूरी सड़क पानी में डूबी रहने के कारण सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे आए दिन साइकिल और बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सड़क किनारे फैली गंदगी और बदबू ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है।

एसडीएम को सौंपा प्रार्थना पत्र

इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए सोमवार को तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल पहुँचा। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व समाजसेवी डीके शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम अरुण कुमार वर्मा को प्रार्थना पत्र सौंपकर समस्या के स्थायी निस्तारण की मांग की।

जल्द समाधान का आश्वासन

ग्रामीणों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि अहमदगढ़ में जल निकासी की समस्या का प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए कड़े निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द सफाई और पानी की निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.