दिल्ली में मिशन ‘नया उत्तर प्रदेश’: सीएम योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, विकास परियोजनाओं पर मिला मार्गदर्शन

ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज देश की राजधानी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज देश की राजधानी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात को उत्तर प्रदेश की आगामी विकास योजनाओं और ‘नए उत्तर प्रदेश’ के विजन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विकास यात्रा को मिलेगी नई गति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर साझा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा को और अधिक गति प्रदान करने के लिए ऊर्जा का संचार करता है। सीएम योगी ने इसे एक ‘पाथेय’ बताते हुए प्रधानमंत्री का आभार जताया।

मुलाकात के मुख्य बिंदु

विकास पर चर्चा: माना जा रहा है कि बैठक के दौरान यूपी में चल रही बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और आगामी ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

राजनीतिक मार्गदर्शन

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक सुधारों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा पर भी प्रधानमंत्री ने अपने सुझाव साझा किए। सीएम योगी ने व्यस्त कार्यक्रम के बीच बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति हार्दिक कृतज्ञता प्रकट की।

 

Voice Of News 24