न्यूजीलैंड के खिलाफ तैयार हो गई भारतीय दिग्गजों की टीम,शुभमन गिल संभालेंगे टीम का कमान,दो बड़े खिलाड़ियों की हुई वापसी

स्पोर्ट्स डेस्क

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन गिल को टीम की कमान संभालने की जिम्मेदारी मिली है,वहीं श्रेयस अय्यर और सिराज की वापसी भी हुई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड  ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए शनिवार को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। इस सीरीज के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि श्रेयस अय्यर को उप-कप्तान बनाया गया है।

इन दिग्गजों को वापसी का मिला मौका

चयनकर्ताओं ने टीम में मजबूती लाते हुए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और श्रेयस अय्यर की वापसी कराई है। हालांकि, श्रेयस अय्यर की भागीदारी बीसीसीआई की मेडिकल टीम से मिलने वाले ‘फिटनेस क्लियरेंस’ पर निर्भर करेगी। मेडिकल टीम से मंजूरी मिलने के बाद ही वह मैदान पर उतर सकेंगे।

पंत बरकरार, ईशान किशन की बत्ती गुल

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टीम में अपनी जगह बरकरार रखने में सफल रहे हैं। वहीं, युवा बल्लेबाज ईशान किशन के लिए यह खबर निराशाजनक रही, क्योंकि उन्हें इस सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है।

बुमराह और हार्दिक को मिला रेस्ट

टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। BCCI ने ‘वर्कलोड मैनेजमेंट’ के तहत इन दोनों खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला किया है।

11 जनवरी से होगा सीरीज का शुभारंभ

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को बड़ौदा के मैदान पर खेला जाएगा। नए कप्तान और अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी के साथ टीम इंडिया न्यूजीलैंड को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है।दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को राजकोट में होगा जबकि तीसरे मुकाबले में 18 जनवरी को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इसके बाद दोनों टीमें पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलती नजर आएंगी।

भारत की टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह और यशस्वी जायसवाल। श्रेयस अय्यर की उपलब्धता फिटनेस क्लियरेंस पर है।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.