महराजगंज:PIC गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ,पेनाल्टी शूटआउट में जम्मू-कश्मीर ने यूनाइटेड क्लब सिवान को दी मात

परतावल (महराजगंज)

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल स्थित पंचायत इंटर कॉलेज के खेल मैदान में अज शुक्रवार को PIC गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का भव्य आगाज़ हुआ।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल स्थित पंचायत इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आज शुक्रवार को PIC गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का भव्य आगाज़ हुआ। उद्घाटन अवसर पर खेल प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। राष्ट्रगान के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत हुई, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति और खेल भावना से ओतप्रोत नजर आया।

इस प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन युवा समाजसेवी अमन शांडिल्य, नगर पंचायत परतावल के चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया एवं सचिव अजय कुमार सैनी के संयुक्त नेतृत्व में किया जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों, अतिथियों एवं दर्शकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया।

विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने फुटबॉल पर किक मारकर किया उद्घाटन

उद्घाटन समारोह में क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल पर किक मारकर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया। इस दौरान दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विधायक ने अपने संबोधन में खेलों को युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास का मजबूत माध्यम बताया।

पहला महामुकाबला बना रोमांच का केंद्र

प्रतियोगिता के पहले दिन यूनाइटेड क्लब सिवान और जम्मू-कश्मीर की टीमों के बीच उद्घाटन मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों ने निर्धारित समय तक शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। मैच गोलरहित बराबरी पर समाप्त होने के बाद आयोजन समिति के निर्णय पर मुकाबला पेनाल्टी शूटआउट तक पहुंचा।
पेनाल्टी शूटआउट में जम्मू-कश्मीर की टीम ने बेहतरीन संयम और कौशल का परिचय देते हुए यूनाइटेड क्लब सिवान को पराजित कर प्रतियोगिता में शानदार जीत दर्ज की।

रेफरी और कमेंट्री टीम ने निभाई अहम भूमिका

मैच का सफल संचालन मुख्य रेफरी रमतुल्लाह अहमद द्वारा किया गया। उनके साथ सह-निर्णायक हीरा लाल निषाद, तुलसी कुमार गौतम, आबिद अहमद एवं धर्मनाथ यादव ने निष्पक्ष निर्णयों से खेल को सुचारु रूप से संपन्न कराया।
वहीं कमेंट्री के माध्यम से नबी आलम, सतीश मिश्रा एवं आशीष ने मैच को और भी रोमांचक बना दिया, जिससे दर्शक पूरे समय मैदान से जुड़े रहे।

कई गणमान्य अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

उद्घाटन समारोह में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, घुघली नगर अध्यक्ष संतोष जायसवाल, घुघली ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश जायसवाल, महराजगंज के पूर्व नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह सहित विवेक पटेल, नंदू दुबे, तिलकधारी मद्धेशिया, हिमांशु श्रीवास्तव, दीपक सिंह, जनार्दन चौरसिया, छब्बीनाथ मद्धेशिया, द्वारिका वर्मा, आदित्य दुबे, महेंद्र यादव,आलोक उपाध्याय,नागेश कौसौधन, अविनाश बारी, अभिमन्यु सिंह, मिथिलेश मद्धेशिया, राममिलन गुप्ता एवं विजय जायसवाल मौजूद रहे।

अतिथियों का अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान

उद्घाटन समारोह के दौरान सभी मुख्य अतिथियों को आयोजन समिति की ओर से अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
युवाओं को मंच देना ही PIC गोल्ड कप का उद्देश्य – आयोजक

आयोजकों ने बताया कि PIC गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं को उभरने का अवसर प्रदान करना है। प्रतियोगिता के भव्य शुभारंभ ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले दिन फुटबॉल प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक रहने वाले हैं।”

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]