बलरामपुर: सड़क सुरक्षा के लिए खुद ‘राइडर’ बने DM और SP; बाइक रैली निकालकर जनता को दिया हेलमेट और सुरक्षा का संदेश

बलरामपुर

नववर्ष 2026 के प्रथम दिन जहाँ लोग जश्न में डूबे थे,वहीं बलरामपुर जिला प्रशासन ने जन-जागरूकता की एक नई मिसाल पेश की।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

प्रथम दिन जहाँ लोग जश्न में डूबे थे,वहीं बलरामपुर जिला प्रशासन ने जन-जागरूकता की एक नई मिसाल पेश की। बुधवार को जनपद में ‘सड़क सुरक्षा माह’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी (DM) विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक (SP) विकास कुमार ने स्वयं बाइक चलाकर जागरूकता रैली का नेतृत्व किया, जो पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी रही।

कलेक्ट्रेट से रवाना हुई ‘सुरक्षा की सवारी’

कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ, जहाँ से अधिकारियों ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली की खास बात यह थी कि जिले के सर्वोच्च अधिकारी स्वयं सड़कों पर उतरे।

जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन बाइक चला रहे थे और उनके पीछे मुख्य चिकित्सा अधिकारी सवार थे।

वहीं, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार की बाइक पर मुख्य विकास अधिकारी बैठे नजर आए।

अधिकारियों को इस तरह अनुशासित ढंग से बाइक चलाते देख सड़क पर चल रहे आम नागरिक न केवल अचंभित हुए, बल्कि उन्हें सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की बड़ी प्रेरणा भी मिली।

अनुशासन के साथ शहर का भ्रमण

रैली में सैकड़ों की संख्या में बाइक, ई-रिक्शा और चार पहिया वाहन शामिल थे। सभी वाहन एक कतार में अनुशासित होकर निकले। रैली ने शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया

अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने,कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने,निर्धारित गति सीमा का पालन करने,और नशे में वाहन न चलाने का संदेश दिया गया।

“नियमों का पालन ही सच्ची नागरिकता”: जिलाधिकारी

संबोधन के दौरान जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल चालान या जुर्माना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक के जीवन की सुरक्षा से जुड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, “जब तक हम स्वयं नियमों का पालन नहीं करेंगे, तब तक दूसरों को प्रेरित करना कठिन है।”

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने स्पष्ट किया कि दुर्घटनाओं के ग्राफ को नीचे लाने के लिए जागरूकता सबसे प्रभावी हथियार है। उन्होंने बताया कि पूरे माह विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए युवाओं और स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.