महराजगंज: नए साल की सुबह कोहरे का कहर,अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार,टला बड़ा हादसा

निचलौल

नए साल की पहली सुबह महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा होते-होते बचा।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

नए साल की पहली सुबह महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा होते-होते बचा। ग्राम सभा मदनपुर कुट्टी के पास घने कोहरे के कारण एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। गनीमत यह रही कि कार में सवार सभी पांचों लोग सुरक्षित हैं।

घने कोहरे के कारण हुआ हादसा

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना आज सुबह करीब 5:00 बजे की है। उस समय पूरा इलाका घने कोहरे की चादर में लिपटा हुआ था और दृश्यता बेहद कम थी। गाड़ी निचलौल की तरफ से आ रही थी, तभी अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा टूट गया और गाड़ी गड्ढे में जा गिरी।

बाल-बाल बचे लोग, टल गया ‘करंट’ का खतरा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय बिजली की लाइन चालू थी। खंभा टूटने से तार भी नीचे गिर गए। गनीमत रही कि बिजली के तार गाड़ी के ऊपर या किसी व्यक्ति पर नहीं गिरे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था और कई लोगों की जान जा सकती थी। शोर सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और गाड़ी में फंसे पांचों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

गाड़ी को पहुंचा भारी नुकसान

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, लेकिन चमत्कारिक रूप से उसमें सवार पांचों यात्रियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और बिजली विभाग को सूचित कर लाइन कटवाई गई ताकि राहत कार्य सुरक्षित तरीके से किया जा सके।

सावधानी की अपील

हादसे के बाद क्षेत्र में चर्चा है कि ठंड और कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए। स्थानीय प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि कोहरे के समय वाहनों की रफ्तार धीमी रखें और फॉग लाइट का प्रयोग करें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.