इटवा: पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने जरूरतमंदों को बांटी रजाई, कहा- ‘असहायों की सेवा ही परम धर्म’

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा क्षेत्र के भनवापुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम विशुनपुर हरि में आज सोमवार देर शाम एक मानवीय पहल देखने को मिली। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा क्षेत्र के भनवापुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम विशुनपुर हरि में आज सोमवार देर शाम एक मानवीय पहल देखने को मिली। कड़ाके की ठंड को देखते हुए आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने क्षेत्रीय दिव्यांगजनों, वृद्धों और असहाय लोगों को रजाई वितरित की।

मानवता और सेवा का संदेश

इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ देश और प्रदेश के विकास तथा गरीबों के कल्याण के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है।गरीब और असहाय लोगों की सेवा करना ही वास्तविक और सबसे बड़ा धर्म है।ऐसे सामाजिक आयोजनों से समाज में सद्भाव, प्रेम और मानवता का मार्ग प्रशस्त होता है।सरकार और सामाजिक कार्यकर्ताओं का लक्ष्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद करना होना चाहिए।

ग्रामीणों ने जताया आभार

रजाई वितरण के दौरान दिव्यांगजनों और वृद्धजनों ने पूर्व मंत्री के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रेम शंकर पाण्डेय और डॉ. द्विवेदी के इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस भीषण ठंड में यह मदद उनके लिए बड़ा सहारा है।

प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। भाजपा जिला मंत्री कृष्णा मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता बलराम मिश्रा, जय प्रकाश पाण्डेय, गजेंद्र शुक्ला, अखिल पाण्डेय, जुगुल किशोर तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.