गोरखपुर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान एक बार फिर जनता के बीच पहुंचे।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान एक बार फिर जनता के बीच पहुंचे। सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए सैकड़ों लोगों की समस्याओं को बेहद संवेदनशीलता के साथ सुना।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दो-टूक निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का निराकरण न केवल त्वरित हो, बल्कि प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण भी होना चाहिए ताकि किसी भी फरियादी को दोबारा परेशान न होना पड़े।
फरियादियों के पास खुद पहुंचे मुख्यमंत्री
ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों के बीच मुख्यमंत्री स्वयं गए और एक-एक कर उनका प्रार्थना पत्र स्वीकार किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को ढांढस बंधाते हुए कहा, “घबराइए मत, आप सबकी समस्याओं का समाधान करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है।”
अधिकारियों को सख्त हिदायत
मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद शासन और प्रशासन के आला अधिकारियों को निर्देशित किया कि:
त्वरित कार्रवाई: हर आवेदन पर समयबद्ध तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: जनहित के कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संवेदनशीलता: गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए अधिकारी संवेदनशीलता के साथ आगे आएं।
यूपी में शीतलहर का कहर: CM योगी का सख्त आदेश, 1 जनवरी तक प्रदेश के सभी स्कूल बंद pic.twitter.com/vFUUb3F0uZ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 29, 2025



















