महराजगंज: फरेंदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कार से तस्करी कर रहे तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महराजगंज पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महराजगंज पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के कुशल निर्देशन में थाना फरेंदा पुलिस ने घेराबंदी कर एक स्विफ्ट डिजायर कार से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है और मौके से तीन अंतरजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई पुलिस टीम को गोपनीय सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार (रजिस्ट्रेशन नंबर UP80CK1630) में नशीले पदार्थों की खेप ले जाई जा रही है। सूचना पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस ने बनकटी मोड़ के पास सघन चेकिंग शुरू की। संदिग्ध कार के पहुँचते ही उसे रोककर जब तलाशी ली गई, तो पुलिस के होश उड़ गए।

 

बरामदगी और अभियुक्तों का विवरण तलाशी के दौरान कार सवार तीनों अभियुक्तों के पास से कुल 3.870 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए तस्करों की पहचान सिद्धार्थनगर निवासी फागू (25 वर्ष), विशाल पाण्डेय (23 वर्ष) और श्यामसुन्दर (32 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में प्रयुक्त कार और तीन मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं।

विधिक कार्रवाई और एसपी का बयान पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत अलग-अलग मुकदमे (अपराध संख्या 386, 387 व 388/2025) पंजीकृत कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने बताया कि जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.