बसपा परिवार में गूँजी किलकारी; आकाश आनंद बने पिता, क्रिसमस पर घर आई ‘नन्ही परी’

लखनऊ

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के घर खुशियों ने दस्तक दी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के घर खुशियों ने दस्तक दी है। क्रिसमस के खास मौके पर आकाश आनंद पिता बन गए हैं; उनकी पत्नी ने एक पुत्री को जन्म दिया है। इस खबर के सामने आते ही बसपा समर्थकों और मायावती के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।

मायावती ने सोशल मीडिया पर जताया हर्ष

बसपा सुप्रीमो मायावती ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी खुशी साझा करते हुए पोती के आगमन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि परिवार में नए सदस्य की प्राप्ति से सभी उत्साहित हैं। मायावती ने जच्चा-बच्चा के स्वस्थ होने की जानकारी देते हुए आकाश आनंद को इस नई जिम्मेदारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

Image

“बहन जी” के मिशन को आगे बढ़ाएगी बेटी: आकाश आनंद का संकल्प

इस खुशी के मौके पर आकाश आनंद ने एक बड़ा भावुक और राजनीतिक संदेश भी दिया है। उन्होंने इच्छा व्यक्त की है कि वह अपनी बेटी को “बहन जी” (मायावती) की तरह ही बहुजन समाज के मिशन और संघर्ष के प्रति समर्पित करेंगे।

आकाश आनंद के इस संकल्प का मायावती ने पुरजोर स्वागत किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा— “आकाश ने अपनी बेटी को बहन जी की तरह ही बहुजन समाज के मिशन के प्रति समर्पित करने के लिए तैयार करने की इच्छा व्यक्त की है, जिसका भरपूर स्वागत है।”

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.