सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में पुलिसिया गश्त और सुरक्षा दावों को ठेंगा दिखाते हुए बेखौफ चोरों ने अब इटवा थाना क्षेत्र के शाहपुर बाजार को अपना निशाना बनाया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में पुलिसिया गश्त और सुरक्षा दावों को ठेंगा दिखाते हुए बेखौफ चोरों ने अब इटवा थाना क्षेत्र के शाहपुर बाजार को अपना निशाना बनाया है। डुमरियागंज नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास में हुई हालिया चोरी के बाद, बीती रात चोरों ने एक मोबाइल की दुकान और एक स्वर्ण आभूषण की दुकान में धावा बोलकर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया।
सीसीटीवी में कैद हुए शातिर चोर चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में चोर बड़ी ही सफाई से शटर तोड़कर भीतर घुसते और कीमती सामान समेटते नजर आ रहे हैं। सुबह जब दुकानदारों को घटना की जानकारी हुई, तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुँची इटवा थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल जिले में एक के बाद एक हो रही चोरी की बड़ी वारदातों ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष के घर के बाद अब बाजार में हुई इस सेंधमारी ने पुलिस की गश्त और सक्रियता पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। स्थानीय व्यापारियों ने जल्द से जल्द खुलासे और गश्त बढ़ाने की मांग की है।
तिरंगे की शान: नेपाल की 5416 मीटर ऊंची चोटी फतह कर लौटे शिवम पटेल, मिठौरा में हुआ भव्य स्वागत
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 23, 2025






















