गोरखपुर: लूट की झूठी कहानी रचने वाला वादी ही निकला अपराधी, बेटे का बर्थडे मनाने के लिए की थी धोखाधड़ी

गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के पुलिस की स्वाट टीम और गुलहरिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक चौंकाने वाले मामले में, लूट की झूठी सूचना देने वाला शख्स ही जांच में अपराधी निकला। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


गोरखपुर जनपद के पुलिस की स्वाट टीम और गुलहरिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक चौंकाने वाले मामले में, लूट की झूठी सूचना देने वाला शख्स ही जांच में अपराधी निकला। पुलिस ने अभियुक्त सनोज को गिरफ्तार किया है।

सनोज ने पुलिस को बताया था कि उसके साथ लूट हुई है, लेकिन गहनता से की गई जांच के बाद खुलासा हुआ कि उसने यह कहानी खुद से रची थी। पुलिस ने झूठी सूचना देकर उसके द्वारा हड़पे गए रुपये भी बरामद कर लिए हैं।

पूछताछ में सनोज ने कबूल किया कि उसने अपने बेटे का जन्मदिन भव्य तरीके से मनाने के लिए पैसे जुटाने की खातिर यह लूट की झूठी कहानी बनाई थी।

पुलिस ने बताया कि सनोज एक व्यापारी की दुकान पर वसूली का काम करता था और उसने इसी काम से जुड़े पैसों को लूट का रूप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

Voice Of News 24