आगरा: पुलिस लाइन में फंदे से लटका मिला युवक का शव, दिल्ली पुलिस भर्ती की कर रहा था तैयारी

आगरा

आगरा पुलिस लाइन में आज उस समय सनसनी फैल गई जब एक 22 वर्षीय युवक का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान अभिषेक यादव के रूप में हुई हैपूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


आगरा पुलिस लाइन में आज उस समय सनसनी फैल गई जब एक 22 वर्षीय युवक का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान अभिषेक यादव के रूप में हुई है, जो पुलिस लाइन के आवास में अपने परिवार के साथ रहता था।

अभिषेक के पिता, विनोद यादव, पुलिस लाइन में ही घुड़सवार सिपाही के पद पर तैनात हैं। अभिषेक यादव दिल्ली पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, घटना के समय अभिषेक का परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कन्नौज गया हुआ था। जब परिवार वापस लौटा, तो उन्होंने अभिषेक को कमरे में लटका पाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना से पुलिस लाइन क्षेत्र में शोक का माहौल है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.