बरेली: फाइनेंस कंपनी कर्मचारियों से लूट का पर्दाफाश, 4 बदमाश गिरफ्तार

बरेली

बरेली जनपद के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में शामिल चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बरेली जनपद के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में शामिल चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस ने इन बदमाशों को रहपुरा अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंकित, रन सिंह, गोविंद और मोनू के रूप में हुई है।

बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने लूटे गए ₹80,000 नकद, एक टैबलेट, तमंचा और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। यह गैंग फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों को निशाना बनाकर लूट की वारदातें करता था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता है और इससे क्षेत्र में हुई कई अन्य लूटपाट की वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस अब इन बदमाशों से पूछताछ कर इनके आपराधिक इतिहास और गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है।

 

Voice Of News 24