हरदोई: DIG जीआरपी सुधा सिंह ने किया रेलवे स्टेशन जीआरपी थाने का आकस्मिक निरीक्षण, हड़कंप

हरदोई

हरदोई जनपद के रेलवे स्टेशन पर कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए आज पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) जीआरपी सुधा सिंह ने हरदोई रेलवे स्टेशन का आकस्मिक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


हरदोई जनपद के रेलवे स्टेशन पर कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए आज पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) जीआरपी सुधा सिंह ने हरदोई रेलवे स्टेशन का आकस्मिक निरीक्षण किया। उनके साथ एसपी जीआरपी लखनऊ भी मौजूद रहे।

अचानक हुए इस निरीक्षण से जीआरपी थाने में हड़कंप मच गया। डीआईजी सुधा सिंह ने थाने के अभिलेखों, रजिस्टरों, साफ-सफाई और लंबित मामलों की विस्तार से जाँच की। उन्होंने विशेष रूप से महिला सुरक्षा, यात्रियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण और रेलवे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान, उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को यात्रियों के प्रति विनम्र व्यवहार रखने और ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के कड़े निर्देश दिए। डीआईजी ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा सर्वोपरि है और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को कमियों को तुरंत दूर करने का निर्देश दिया।

 

Voice Of News 24