इटावा रेलवे स्टेशन पर छूटा यात्री का बैग, RPF की तत्परता से ₹5.50 लाख का सामान सुरक्षित बरामद

इटावा

इटावा जनपद के रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की सतर्कता और तत्परता के चलते एक यात्री का महत्वपूर्ण सामान से भरा बैग सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बैग में रखे सामान की कीमत लगभग 5.50 लाख रुपये आंकी गई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


इटावा जनपद के रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की सतर्कता और तत्परता के चलते एक यात्री का महत्वपूर्ण सामान से भरा बैग सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बैग में रखे सामान की कीमत लगभग 5.50 लाख रुपये आंकी गई है।

जानकारी के अनुसार, यात्री जल्दीबाजी में अपना बैग स्टेशन पर छोड़ गया था। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवानों की नजर लावारिस पड़े इस बैग पर पड़ी। जवानों ने तुरंत बैग को अपने कब्जे में लिया और नियमानुसार उसकी जाँच की।

जाँच में पता चला कि बैग में कीमती वस्तुएं और नकदी थी, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹5.50 लाख थी। आरपीएफ ने तुरंत यात्री की पहचान की और उससे संपर्क साधा।

सुरक्षित पाए गए बैग को सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सही-सलामत यात्री के सुपुर्द कर दिया गया। यात्री ने अपनी कीमती संपत्ति वापस मिलने पर आरपीएफ टीम की ईमानदारी और त्वरित कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। आरपीएफ के इस कार्य की स्टेशन पर मौजूद सभी लोगों ने सराहना की।

 

 

Voice Of News 24